रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 30 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

रायबरेली में 20 अक्टूबर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी, रायबरेली के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराह टीम के साथ सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत मक्कू का पुरवा एवं राही क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब की बरामदगी के साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त होने की आशंका वाले लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

एटा कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, वांछित आरोपी गिरफ्तार

शौच के लिए निकली महिला का खेत में खून से लथपथ मिला था सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी







