ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
1 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

कर्ज ₹30 हजार का, वसूली ₹60 हजार; फिर भी ₹1.50 लाख की मांग, साहूकार 3 साथियों संग गिरफ्तार

कर्ज ₹30 हजार का, वसूली ₹60 हजार; फिर भी ₹1.50 लाख की मांग, साहूकार 3 साथियों संग गिरफ्तार
कर्ज ₹30 हजार का, वसूली ₹60 हजार; फिर भी ₹1.50 लाख की मांग, साहूकार 3 साथियों संग गिरफ्तार — अपराध | City News 24

कन्नौद। ₹30 हजार के कर्ज के बदले ₹60 हजार चुकाने के बावजूद ₹1.50 लाख की मांग और धमकी देने के मामले में कन्नौद पुलिस ने साहूकार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रकम देने से इनकार करने पर साहूकार अपने तीन साथियों के साथ हथियार लेकर कन्नौद स्थित पीड़ित के किराये के मकान पर पहुंच गया। यहां गाली-गलौज, मारपीट और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने पत्नी और बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण हसीब उर्फ रहमान निवासी भीमपुरा, शुजालपुर से ₹30 हजार उधार लिए थे। पीड़ित का कहना है कि वह अब तक आरोपी को ₹60 हजार लौटा चुका था। इसके बावजूद हसीब द्वारा उस पर ₹1.50 लाख और देने का दबाव बनाया जा रहा था।

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित शुजालपुर छोड़कर कन्नौद में किराये के मकान में रहने लगा। आरोप है कि 30 अगस्त की रात हसीब उर्फ रहमान अपने साथियों आशिक, आरिफ और अशोक के साथ कार से पीड़ित के घर पहुंचा। आरोपियों पर हथियार लेकर पहुंचने और ₹1.50 लाख की मांग करने का आरोप है।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पीड़ित की पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास भी किया।

सूचना मिलते ही नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही कन्नौद पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के मार्गों पर घेराबंदी एवं नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कार में सवार चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसीब उर्फ रहमान, आशिक, आरिफ और अशोक, सभी निवासी भीमपुरा, शुजालपुर, जिला शाजापुर के रूप में हुई है।

तीन धारदार चाकू और कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार खटकेदार चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। मामले में अवैध वसूली, सूदखोरी, अड़बाजी और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काजी के नेतृत्व में कन्नौद पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस की कार्रवाई को अवैध सूदखोरी और कर्ज की वसूली के लिए धमकी या दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें