ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
प्राकृतिक1 मिनट पढ़ें

जलभराव में फंसे 32 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला

जलभराव में फंसे 32 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला
जलभराव में फंसे 32 लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला — प्राकृतिक | City News 24

रायबरेली में 02 सितम्बर 2026 को उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह ने बताया कि तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पूरे तिलक मजरे बघेल में अत्यधिक जलभराव के कारण लगभग 32 लोग प्रभावित होकर फंस गए थे। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए एक सप्ताह पूर्व ही नाव की व्यवस्था कर दी गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में सुविधा हो रही थी। बीती रात क्षेत्र में अचानक अत्यधिक पानी आने के कारण कुछ घरों में पानी प्रवेश कर गया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया। प्रशासनिक टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए जलभराव में फंसे लगभग 32 लोगों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित लोग सुरक्षित हैं तथा स्थिति पर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित राजस्व एवं अन्य विभागीय टीमों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर जलभराव की स्थिति, प्रभावित परिवारों तथा आवश्यक राहत व्यवस्था पर निरंतर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें