*सहारनपुर: नागल के कोटा गांव में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तहखाने से 32 किलो नकली स्ट्रिप बरामद

सहारनपुर: नागल के कोटा गांव में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तहखाने से 32 किलो नकली स्ट्रिप बरामद
सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र के ग्राम कोटा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने छापेमारी कर नकली दवा पैकिंग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में नकली दवा सप्लाई मामले में गिरफ्तार सहारनपुर निवासी एजाज से पूछताछ के बाद टीम कोटा गांव पहुंची। यहां एक मकान के तहखाने में नकली दवाओं की पैकिंग का बड़ा सेटअप मिला।
मौके से स्ट्रिपिंग मशीन, बैच स्टीरियो, डाई-पंच, प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल, 32.555 किलो दवा स्ट्रिप्स, Lupin और Macleods कंपनियों के नाम के 41 बक्से, 973 प्रिंटेड कार्टन और हजारों नकली गोलियां बरामद की गई हैं।
मामले में विनीत कुमार, प्रतीश कुमार, प्रेम मलिक, इश्तकार, रहमान, अमित सेन, एजाज और उबैर समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। टीम को शक है कि यह दवा माफिया का बड़ा नेटवर्क है जिसका कनेक्शन रुड़की, हरिद्वार और लखनऊ तक फैला है। चार सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

सम्पूर्ण समाधान तहसील ज्ञानपुर में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण*

सीडीओ ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं









