यूपी: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

उत्तर प्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक बारिश होने से उत्तर प्रदेश में मानसून की तस्वीर सुधर गई है। हालांकि एक जून से 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश में कुल बारिश अब भी सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बीच माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। 53 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।सोमवार को मुरादाबाद में सर्वाधिक 149 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 132 मिमी और चित्रकूट में 67 मिमी बारिश हुई। बारिश के असर से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा गिरा और गर्मी से राहत रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की माैजूदगी से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।
मानसून सीजन के तीन महीने में 552.8 मिमी हुई बारिश एक जून से 31 अगस्त तक प्रदेश में 552.8 मिमी बारिश हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 593.1 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से सात प्रतिशत कम रही। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, रायबरेली, अमेठी व आस पास के क्षेत्र ।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आस पास के क्षेत्र। यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दारा नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र। राजधानी में अगस्त ने झमाझम बारिश के साथ विदाई ली। महीने के आखिरी दिन सोमवार को 12.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर की शुरुआत भी अच्छी बारिश के साथ होगी। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार दोपहर बाद बादलों की सक्रियता बढ़ी और शहर के अधिकतर इलाकों में घने काले बादल छा गए। देर शाम शुरू हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई और हवा में ठंडक घुल गई। अचानक हुई बारिश से दफ्तर और काम से लौट रहे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से लखनऊ में मंगलवार को अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिवगढ़ष ड्रेन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सामान्य

भिंड / गोहद थाने पुलिस स्टाफ और नगर पालिका स्टाफ ने एक साथ सफाई अभियान ओर वृक्षा रोपड़ किया









