ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

रोटरी क्लब के निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीजों का हुआ उपचार

रोटरी क्लब के निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीजों का हुआ उपचार
रोटरी क्लब के निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीजों का हुआ उपचार — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में रोटरी क्लब रायबरेली के तत्वावधान में इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के सहयोग से शहर के बासन टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 412 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुप्ता एवं क्षेत्रीय सभासद शराफत अली का विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब, रायबरेली के अध्यक्ष नवीन मेहरोत्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम अधिकारी एवं क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकगणों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव, इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. रफ़त आलम, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. डी. एन. शर्मा, डॉ. अदीबा फारूकी, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम, डॉ. पवन वर्मा एवं डॉ. क्रांति कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव अमित लुनिया ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव भार्गव, पपिंदर सिंह सलूजा, सुशांत टंडन, राकेश कक्कड़, रजनीश कपूर, गोविंद खन्ना, अभिषेक गोयल एवं हमज़ा अली सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें