गायघाट में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला,
पुलिस जांच में जुटी हत्या या आत्महत्या

थाना महुली क्षेत्र के ग्राम गायघाट में शनिवार को मुनीब सिंह (48 वर्ष), पुत्र अयोध्या सिंह, का शव गांव के पूरब स्थित आम के बाग में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर महुली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सूचना मिलते ही थाना महुली पुलिस, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर तथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित करने की कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम सहित नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल, घटना के कारणों के संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है और घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

धौलपुर में अवैध पटाखों की जांच के दौरान धमाका, CO और SHO झुलसे

जनपद बदायूं पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने दीपावली के मौके पर शिक्षकों को गिफ्ट देकर किया सम्मानित







