हरदोई: सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर 50 हजार के मुचलके का आदेश
हरदोई: सपा नेता रामज्ञान गुप्ता पर 50 हजार के मुचलके का आदेश

हरदोई: समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर एडीएम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की सक्षम जमानत पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी न करने पर जिला बदर की अंतिम चेतावनी भी दी है। पुलिस रिपोर्ट में रामज्ञान गुप्ता की आपराधिक हिस्ट्रीशीट, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और आईटी एक्ट सहित कई मुकदमों का उल्लेख है।
एडीएम कोर्ट ने रामज्ञान गुप्ता को 23 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं और इस आदेश की तामीली कराने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है। इस बीच, रामज्ञान गुप्ता ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताते हुए कहा कि जनता की समस्याएं उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं और इस कार्रवाई से उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती। रामज्ञान गुप्ता ने कानूनी विकल्प अपनाते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही









