ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत छात्राओं को किया जागरूक महिला सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कादरचौक 17 अक्टूबर। जनपद बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जलालपुर में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्रॉय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा और ऑपरेशन ईगल के बारे में बताया गया। इसके साथ ही शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, परामर्श केंद्र और पिंक बूथ की उपयोगिता समझाई गई।महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आपातकालीन पुलिस सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में भी बताया गया।पुलिस ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें