ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

बदायूं: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के तहत ग्राम ततारपुर में महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता चौपाल आयोजित

बदायूं: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के तहत ग्राम ततारपुर में महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता चौपाल आयोजित
बदायूं: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के तहत ग्राम ततारपुर में महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता चौपाल आयोजित — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कादरचौक, बदायूँ। दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत ग्राम ततारपुर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों को एकत्रित कर समाज में व्याप्त कुरीतियों, विशेषकर बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा एवं ऑपरेशन ईगल के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी योजना तथा रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान से संबंधित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। चौपाल में आपातकालीन सहायता एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु 112, अग्निशमन सेवा हेतु 101, एंबुलेंस सेवा हेतु 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रमुख रहे। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों का सम्मान करने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें