मिशन शक्ति फेज-6: महुली पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, एंटी रोमियो अभियान में 75 लोगों से पूछताछ
संत कबीर नगर: श्री राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

संत कबीर नगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महुली पुलिस ने श्री राम नारायण पांडेय इंटर कॉलेज, पुतसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन और थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। साथ ही किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महुली पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान के

दतिया /रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

बदायूं में रावण दहन देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा राधाकांत मंदिर मैदान







