ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

60 लाख की अवैध कोडीन सिरप बरामद, डीसीएम व कार समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

60 लाख की अवैध कोडीन सिरप बरामद, डीसीएम व कार समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
60 लाख की अवैध कोडीन सिरप बरामद, डीसीएम व कार समेत 4 तस्कर गिरफ्तार — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बांदा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) और जनपद बांदा की बिसंडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही कोडीन कफ सिरप की एक विशाल खेप पकड़ी है। जब्त की गई 30 हजार बोतलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से डीसीएम और उसे एस्कॉर्ट कर रही एक कार सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र से कोडीन सिरप की बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसटीएफ ने बिसंडा पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया। टीम ने संदिग्ध डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 250 पेटियों में भरी 100 एमएल की 30 हजार बोतलें (कुल करीब 3,000 लीटर) बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, डीसीएम को सुरक्षित निकालने के लिए आगे-आगे एक चार पहिया वाहन से एस्कॉर्ट किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार तीन लोगों सहित डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार चारों अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।

विषय
Abhishek Kushwaha
Abhishek Kushwaha
Jila reporter · City News 24
Pailani Dera, Banda 210126
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें