श्रावस्ती में सनसनी: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, 7 पुलिसकर्मियों/आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज!

श्रावस्ती/गिलौला। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसवारा मदारपुरवा में मंगलवार रात पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। रात में जिला प्रशासन ने युवक के पुलिस वाहन से कूदकर घायल होने के बाद मौत होने की बात कही थी, जबकि बुधवार को मृतक के परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, दंगा और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निलंबित कर दिया, जबकि एसपी राहुल भाटी ने गिलौला थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। गांव निवासी कमलेश (45) और देशराज वर्मा उर्फ गूठे के बीच दो बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के भाई केशवराम का आरोप है कि मंगलवार शाम राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में विपक्षी पक्ष ने विवादित भूमि पर कब्जे का प्रयास किया। न्यायालय का स्थगन आदेश दिखाने पर कमलेश पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर देशराज वर्मा, रामभवन, राहुल वर्मा, अंशुल वर्मा, अजय, सोहन और लंबरदार वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 18 घंटे में बदल गया घटनाक्रम मंगलवार रात डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया था कि भूमि विवाद के चलते कमलेश को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा था। रास्ते में वह वाहन से कूद गया, जिससे घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने से घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण पुलिस हिरासत में मौत की चर्चा करते रहे। अधिकारियों पर कार्रवाई प्रकरण में कानूनगो संतोष कुमार तिवारी और लेखपाल दिनेश पटेल को निलंबित किया गया है। थाना प्रभारी आशीष वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रदेव पटेल और आरक्षी परविंदर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। गिलौला थाने का प्रभार निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। गांव में तनाव, पुलिस तैनात, शव मर्चरी में घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद मर्चरी में रखवाया गया है। मृतक कमलेश के दो बेटे हैं। उनकी पत्नी का निधन लगभग दो साल पहले हो चुका है। मुंबई से बड़े बेटे संजय के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। कमलेश के मौत की सूचना से संजय अचेत हो गया। हालांकि बाद में संजय घर के लिए निकला। कमलेश के मौत की सूचना से छोटा बेटा संजीत सदमे भी में है।कमलेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच जारी है। चंद्रकेश सिंह, एएसपी

भिंड/ गोहद आवारा गायों को लेकर गौ सेवकों की भूख हड़ताल समाप्त

नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं








