टिमरनी में महिला के अंधे कत्ल और लूट का 7 दिन में खुलासा, पुराना प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद सोने की माला और टॉप्स लूटे थे, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेवर किए बरामद
हरदा/टिमरनी। टिमरनी थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय महिला की हत्या और उसके जेवर लूटने के मामले का पुलिस ने महज सात दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 60 वर्षीय आरोपी मधुसूदन गौर पिता बाबूलाल गौर, निवासी वार्ड क्रमांक 7, ठाकुर बाबा मोहल्ला टिमरनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का मृतिका से पुराना प्रेम प्रसंग था और उसके कहीं अन्यत्र शादी कर टिमरनी छोड़कर चले जाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था।
24 अगस्त को मिली थी महिला की लाश पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को फरियादी अनुराग गौर निवासी वार्ड क्रमांक 13 टिमरनी ने सूचना दी थी कि उनकी बड़ी बहन पुष्पा बाई (57) वार्ड क्रमांक 7 स्थित अपने पुराने मकान में अकेली रहती थीं। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बहन की तबीयत खराब होने और हलचल नहीं होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर पुष्पा बाई कमरे में पलंग पर मृत अवस्था में मिलीं। उनके गले में बिजली का तार कसा हुआ था। महिला के गले से सोने की मोतियों की माला और कान के टॉप्स गायब थे। मौके से सोने का एक मोती भी मिला था।
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
100 घंटे की CCTV फुटेज खंगाली घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की करीब 100 घंटे की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच में मधुसूदन गौर की भूमिका सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला से पुराने प्रेम संबंध होने तथा उसके अन्यत्र शादी कर टिमरनी छोड़ने की बात को लेकर हत्या करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर मृतिका से लूटे गए सोने के मोती और टॉप्स बरामद किए गए हैं।
सात दिन में गिरफ्तारी से पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा महिला की हत्या और लूट की वारदात के बाद टिमरनी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर महज सात दिन में मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, विवेचक निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक मनोज दुबे, संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, सउनि दिनेश सहित प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, अनुप, विजय, राहुल, बुदेश, आरक्षक सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार, अभिलेष, पिंटू, सुनील, प्रतीक, शैलेन्द्र राजपूत, अर्जुन, महेन्द्र रघुवंशी, बाबूराव, सूरज तथा साइबर टीम से मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांटाफोड़ में अंधे कत्ल का 72 घंटे में खुलासा,आपसी रंजिश में 50 वर्षीय युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जंगल में दबिश देकर पकड़े

⚡उदयपुर नया बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत लेते AVVNL का JEN गिरफ्तार









