ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
31 अगस्त 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर सवाई माधोपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी का आरक्षक ₹70 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर सवाई माधोपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी का आरक्षक ₹70 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर सवाई माधोपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी का आरक्षक ₹70 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर सवाई माधोपुर, 31 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सवाई माधोपुर में रेलवे पुलिस के एक आरक्षक को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद नदीम कुरेशी, आरक्षक, रेलवे पुलिस चौकी लाखेरी, रेलवे पुलिस थाना सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

ACB के मुताबिक, परिवादी ने शिकायत दी थी कि रेलवे सामान चोरी के एक मामले में उसे आरोपी नहीं बनाने की एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद 25 अगस्त को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के दौरान आरोपी आरक्षक ने परिवादी से मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद पहले 80 हजार रुपए में सौदा तय हुआ, जिसे बाद में घटाकर 70 हजार रुपए कर दिया गया।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई और सोमवार, 31 अगस्त को आरोपी आरक्षक मोहम्मद नदीम कुरेशी को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ACB की टीम आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले में रिश्वत की मांग से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

City News 24 | भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुहिम

#CityNews24 #ACB #ACBAction #RajasthanNews #SawaiMadhopur #RailwayPolice #BribeCase #AntiCorruption #BreakingNews #RajasthanPolice

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें