आगरा में AIMIM के पोस्टरों पर उठे सवाल, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब की तस्वीर न होने पर जताई नाराजगी

आगरा में AIMIM के पोस्टरों पर उठे सवाल, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब की तस्वीर न होने पर जताई नाराजगी
आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में AIMIM और ASP के गठबंधन के बीच राजनीतिक एकजुटता का संदेश दिया जाना है। ऐसे में आगरा में AIMIM के नाम से लगाए गए पोस्टरों और होर्डिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि आगरा में लगाए गए कई पोस्टरों और होर्डिंग में संविधान निर्माता परम आदरणीय डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर साहब का चित्र शामिल नहीं किया गया है, जबकि यह दोनों पार्टियों के प्रोटोकॉल और सम्मान की भावना के अनुरूप होना चाहिए।
इस संबंध में मेहताब चौहान साहब और शौकत अली साहब से विनम्र निवेदन है कि इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आगरा में लगाए गए सभी संबंधित पोस्टरों और होर्डिंग को तत्काल हटवाया जाए।
संविधान दिवस और दोनों दलों के गठबंधन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब को उचित सम्मान और स्थान मिलना चाहिए।

संविधान रक्षा मार्च में रायबरेली के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

हरदोई भाजपा जिला कार्यालय में मतदाता जोड़ो अभियान कार्यक्रम संपन्न,पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने का लिया गया संकल्प







