⚡उदयपुर नया बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत लेते AVVNL का JEN गिरफ्तार

🚨 CITY NEWS 24 | बड़ी कार्रवाई 🚨
उदयपुर, 31 अगस्त 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के कनिष्ठ अभियंता (JEN) सागर मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी JEN सागर मीणा देबारी कार्यालय, उदयपुर में पदस्थापित है। उस पर एक व्यक्ति से नया विद्युत कनेक्शन जारी करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
🔴 पहले ले चुका था ₹5 हजार
ACB द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने के दौरान आरोपी पहले ही ₹5,000 की रिश्वत ले चुका था। इसके बाद सोमवार को आरोपी ₹10,000 की अगली रिश्वत राशि लेते हुए ACB के जाल में फंस गया।
🏠 उदयपुर और बांसवाड़ा में सर्च
गिरफ्तारी के बाद ACB की टीमों ने आरोपी के उदयपुर और बांसवाड़ा स्थित आवासीय मकानों एवं फ्लैटों पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी की संपत्ति और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
ACB की इस कार्रवाई से बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
#ACB #Udaipur #AVVNL #BriberyCase #JENArrested #RajasthanNews #Corruption #CityNews24











