ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

हरदोई: शिक्षिका शाहीन बानो की मौत पर BEO पर गंभीर आरोप

हरदोई: शिक्षिका शाहीन बानो की मौत पर BEO पर गंभीर आरोप
हरदोई: शिक्षिका शाहीन बानो की मौत पर BEO पर गंभीर आरोप — शिक्षा | City News 24

हरदोई: संडीला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टिमरूख की सहायक अध्यापिका शाहीन बानो की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी पर प्रताड़ना, अवैध वसूली और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। शाहीन बानो पांच वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं और नियमित डायलिसिस पर थीं। उनकी बेटी साइमा शमीम ने जिलाधिकारी को पत्र देकर BEO के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की है।

साइमा शमीम के अनुसार, मां को असाध्य रोग का प्रमाण पत्र होने के बावजूद विद्यालय का चार्ज सौंपा गया था। चार्ज से राहत और CCL स्वीकृति के बदले रुपये मांगे गए। आरोप है कि BEO के चालक वीरेंद्र और अन्य माध्यमों से यूपीआई व नकद के जरिए कई बार हजारों रुपये लिए गए। 21 सितंबर को विद्यालय में आग लगने की घटना को लेकर शाहीन बानो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जबकि वे अवकाश पर थीं। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां 27 सितंबर को उनका ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया।

परिवार ने स्थानीय पुलिस और बीएसए को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेटी ने जिलाधिकारी से BEO को निलंबित करने, FIR दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और अधिकारी का पक्ष अभी सामने आना बाकी है।

Yunus Mohammed
Yunus Mohammed
District Bureau chief · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें