ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
9 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध3 मिनट पढ़ें

जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, Café Diona में छापा

जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, Café Diona में छापा
जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, Café Diona में छापा — अपराध | City News 24

जयपुर। 9 सितंबर 2026

4 हुक्के, 4 चिलम और 4 पाइप समेत फ्लेवर व अन्य सामान जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पूर्व जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में बजाज नगर थाना पुलिस ने इलाके में संचालित हो रहे एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने Café Diona कैफे पर दबिश देकर मौके से हुक्का संचालन में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। दबिश के दौरान मौके से 4 हुक्के, 4 चिलम, 4 पाइप तथा विभिन्न फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की गई।

दो लोगों को किया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कैफे के संचालन से जुड़े मनोज कुमार और धर्म सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ अवैध हुक्का संचालन के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध एवं अधूम्रपायी व्यक्तियों के स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम तथा धारा 4(क)/21(क) कोटपा राजस्थान संशोधन अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।

हुक्का पीते मिले 13 लोगों पर भी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कैफे में हुक्का पीते मिले 13 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध हुक्का सेवन और संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है।

शांति व्यवस्था के लिए 21 लोगों पर कार्रवाई

मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 21 गैरसायलानों के खिलाफ धारा 126/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

DCP के निर्देश पर गठित की गई थी टीम

पुलिस के अनुसार, जयपुर पूर्व जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे हुक्का बार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा (IPS) ने सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारसमल जैन (RPS) के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व शिवदयाल (RPS) के निकट सुपरविजन में बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

गठित टीम में:

रामधन डोभाल, पुलिस निरीक्षक एवं थाना अधिकारी बजाज नगर गिरवर सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक धर्मसिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 1821 नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल नंबर 7807 राजकिशोर, कांस्टेबल नंबर 8639 महेंद्र कुमार, कांस्टेबल नंबर 10946 रामावतार, कांस्टेबल नंबर 11433 पूर्णमल, चालक हेड कांस्टेबल नंबर 275

शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल धर्मसिंह 1821, कांस्टेबल महेंद्र कुमार 10946 और कांस्टेबल रामावतार 11433 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध हुक्का बार संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी

जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध हुक्का बार अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधि संचालित होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बजाज नगर थाना पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें