दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
आकाशीय बिजली गिरने से शौच के लिए निकले युवक की हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे काली मजरे रोखा गांव में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे काली मजरे रोखा निवासी भोला सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। वह डीह रजबहा के पास पहुंचा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। उसकी चपेट में आने से भोला गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना स्वजन को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर चीख-पुकार मच गई। गांव में भी घटना की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई।
संबंधित ख़बरें











