दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

रायबरेली भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा गांव के पास का है जहां 20 वर्षीय शिव मौर्य पुत्र शिवप्रसाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह रोज की तरह दौड़ लगाने के बाद प्रेम सिंह की पुलिया के पास सड़क किनारे पुशअप लगाते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जगतपुर सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर एम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
संबंधित ख़बरें











