बहराइच, पहली यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्ययात्री बोले यात्री , पहली यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य

रुपईडीहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से वाराणसी सिटी के लिए पहली ट्रेन सोमवार को शुरू हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। कई यात्री काशी दर्शन के लिए जा रहे थे, तो कुछ रिश्तेदारों से मिलने बनारस। कुछ लोग केवल इस यादगार पल का हिस्सा बनने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यात्रियों ने नेपालगंज रोड से सीधे वाराणसी जाने वाली इस पहली ट्रेन के अनुभव को खास बताया। ट्रेन में सफर करने वालों में परिवार और दोस्त दोनों शामिल थे। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने और रवाना होने के दौरान यात्रियों का उत्साह देखने लायक था। कई यात्रियों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाया। रुपईडीहा निवासी राजेश कुमार प्रभात और अनिकेत ने अपनी पहली यात्रा को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा कि जिस रेल सेवा का लंबे समय से इंतजार था, उसमें सफर करना सौभाग्य की बात है। वैशाली, अंजलि और पूनम देवी ने बताया कि वे रिश्तेदारी में बनारस जा रही हैं। उनके लिए पहली ट्रेन से यात्रा करना सौभाग्य की बात है। श्रवण कुमार और अभिषेक ने केवल टोकन लेकर यात्रा की। उन्होंने उद्घाटन यात्रा का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ा। वापसी में उन्हें अपने खर्चे से आना पड़ेगा, पर पहली यात्रा का रोमांच इसके लिए काफी है।

NEET-UG में AIR-145, भदोही की बेटी अदिति यादव का शानदार सम्मान

गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी और जरूरतमंदों के लिए विधिक परामर्श केन्द्र समय की जरूरत - कर्नल कमलेश चन्द्रा









