ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्राकृतिक2 मिनट पढ़ें

बारिश ने छीनी गरीब परिवारों की छत, मदद के लिए आगे आए डाँ. शशिकांत शर्मा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर जाना हाल

बारिश ने छीनी गरीब परिवारों की छत, मदद के लिए आगे आए डाँ. शशिकांत शर्मा
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर जाना हाल — प्राकृतिक | City News 24

रायबरेली में सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैदपुर में अधिक वर्षा के कारण दो कच्चे मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और उनका हाल जाना। बारिश के कारण गिरे एक मकान में शहीदुल्ल बानो अपनी दो पुत्रियों शहनाज़ बानो और परवीन बानो के साथ रहती थीं। वहीं दूसरे मकान के गिरने से संगीता रैदास पत्नी सुरेश कुमार रैदास का परिवार प्रभावित हुआ। अचानक छत छिन जाने से दोनों परिवारों के सामने रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था को लेकर कठिन परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं। डॉ. शशिकांत शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और मौके पर ही राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि “किसी गरीब परिवार के सिर से जब उसकी छत छिन जाती है, तो उसका दर्द केवल शब्दों से नहीं समझा जा सकता। ऐसे समय में उनके बीच पहुंचकर यथासंभव मदद करना हमारा मानवीय दायित्व है।” उन्होंने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होकर उनकी परेशानी को कम करने का प्रयास करना है। क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या किसी भी विपरीत परिस्थिति से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि बारिश से प्रभावित परिवारों की स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें नियमानुसार सरकारी राहत एवं आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवारों को जल्द राहत मिल सके। डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि सुख-दुख में जनता के साथ खड़ा रहना ही सच्ची राजनीति और जनसेवा का मूल उद्देश्य है। भैदपुर के प्रभावित परिवारों के साथ आज भी खड़े हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें