ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
1 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
प्राकृतिक2 मिनट पढ़ें

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं, ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल

जिलाधिकारी ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं, ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल — प्राकृतिक | City News 24

रायबरेली में 01 सितम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तहसील महराजगंज व तहसील सदर के अंतर्गत जलभराव से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। तहसील मराजगंज के अन्तर्गत कोडरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा जलभराव के कारण उत्पन्न समस्याओं एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात शिवगढ़ ड्रेन का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील सदर के विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, जहां जल निकासी की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ग्रामीणों को भी जलभराव के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें