ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
1 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

जयपुर मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
जयपुर मुहाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार — अपराध | City News 24

जयपुर, 1 सितंबर 2026। जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

📌 क्या है मामला?

परिवादी महेश सैनी, निवासी मालियों का बास, चंदलाई शिवदासपुरा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल RJ14HU2678 डिग्गी रोड स्थित श्रीराम मंदिर, अभयपुरा-अचरावाला मंदिर के बाहर खड़ी थी।

दोपहर करीब 1:30 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। इसके बाद मुहाना थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

200 से अधिक CCTV कैमरों की जांच

वाहन चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध एवं पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

शंकर चौधरी पुत्र पप्पू लाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोपालनगर, हरसूलिया, रेनवाल मांझी, जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी

पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल:

RJ14HU2678 बरामद कर ली है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न मामलों में प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें चोरी और विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। मुहाना थाने में दर्ज वर्तमान मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम

मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में हेड कांस्टेबल कानसिंह, भंवरलाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Gaurav
Gaurav
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें