ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
1 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

स्थित गमादेव देवी मंदिर पर मंगलवार को धार्मिक कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व शाम करीब पांच बजे श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा गमादेव देवी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।आयोजन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल कश्यप के नेतृत्व में कथा एवं कलश यात्रा की व्यवस्थाएं की गईं। इस अवसर पर जगदीश कश्यप, अमरपाल, भोले कश्यप, रामबरन और बीरमान्द कश्यप सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कथा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, आस्था और सदाचार से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। कलश यात्रा के साथ ही गांव का माहौल पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने कथा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें