अपराध1 मिनट पढ़ें
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही
40 लीटर शराब बरामद,400 किलो लहन किया गया नष्ट

रायबरेली में 02 सितंबर 2026 को आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत बसगवा, गोझारी एवं शिवहला में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







