ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
20 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
राजनीति2 मिनट पढ़ें

शिवपाल ने भाजपा सरकार को घेरा, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

शिवपाल ने भाजपा सरकार को घेरा, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
शिवपाल ने भाजपा सरकार को घेरा, सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना — राजनीति | City News 24

एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार को एटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार को झूठी, अधर्मी और अत्याचारी बताते हुए भ्रष्टाचार, सड़कों की बदहाली और सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। शिवपाल यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव का हालचाल जानने एटा आए हैं। उन्होंने बताया कि रामेश्वर यादव की तबीयत खराब थी, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास से अब उनकी हालत में सुधार है। इसके बाद वह अलीगंज क्षेत्र के आसपुर स्थित पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। रामेश्वर सिंह यादव हाल ही में हैदराबाद से फेफड़ा प्रत्यारोपण कराकर लौटे हैं। शिवपाल यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सड़कों की बदहाली पर सरकार को घेरा प्रदेश में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कई सड़कें और एक्सप्रेसवे खराब हालत में हैं। नई बनी सड़कों पर कुछ ही महीनों में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और लूट का परिणाम बताया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मोहम्मद आजम खान और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने तथा घर और स्कूल तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। ओमप्रकाश राजभर पर भी साधा निशाना सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयानों पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब राजभर समाजवादी पार्टी के साथ थे, तब वह भाजपा और मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहते थे, यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पुराने बयान रिकॉर्ड में हैं। बसपा के 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रभाव के सवाल पर भी शिवपाल यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के मौजूदा विधायकों की संख्या ही उसकी राजनीतिक स्थिति बताने के लिए पर्याप्त है। बोले- चुनाव के लिए तैयार है सपा संगठन टिकट वितरण के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ब्राह्मणों सहित अन्य वर्गों को कितनी टिकटें दी जाएंगी, इसका फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व उचित समय पर करेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के साथ गठबंधन को मजबूत बताते हुए शिवपाल यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

विषय
Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें