ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

शिवपुरी में सिंधिया ने नए डाकघर का लोकार्पण कियाः पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव रखी, बोले- ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना होगा

शिवपुरी में सिंधिया ने नए डाकघर का लोकार्पण कियाः पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव रखी, बोले- ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना होगा
शिवपुरी में सिंधिया ने नए डाकघर का लोकार्पण कियाः पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव रखी, बोले- ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना होगा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। साथ ही शिवपुरी के आधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का भी लोकार्पण हुआ। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नए ट्रेनिंग सेंटर में डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने के बाद प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए करीब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है।

फिलहाल सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरै और दरभंगा में छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों में हर साल करीब 2 हजार डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। शिवपुरी में सातवां केंद्र शुरू होने के बाद प्रशिक्षण क्षमता बढ़ने की बात कही गई है। आधुनिक मुख्य डाकघर में डिजिटल सुविधाएं

शिवपुरी के मुख्य डाकघर को 'जनसेवा कनेक्ट डाकघर' की तर्ज पर तैयार किया गया है। लोकार्पण के दौरान सिंधिया ने मशीन से खुद टोकन लिया और डाकघर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

सिंधिया ने कहा कि आधुनिक डाकघर में पत्र और पार्सल सेवाओं के साथ नागरिकों को डिजिटल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

डाक विभाग का राजस्व बढ़ने का दावा

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक सेवाओं को डिजिटल बनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में 13,218 करोड़ रुपए से बढ़कर वर्ष 2025 में 15,296 करोड़ रुपए हो गया। उनके अनुसार, एक साल में राजस्व में 2,078 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

उन्होंने कहा कि शिवपुरी में पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर और आधुनिक मुख्य डाकघर की शुरुआत से डाक सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। आधुनिक मुख्य डाकघर की शुरुआत से डाक सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, महेंद्र यादव, प्रीतम लोधी, कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

दीपक अहिरवार
दीपक अहिरवार
रिपोर्टर · City News 24
district shivpuri madhya pradesh pin code 473585
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें