फाल्ट के नाम पर चार घंटे तक बंद रखी बिजली औरास पावर हाउस

फाल्ट के नाम पर चार घंटे तक बंद रखी बिजली
कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप, करीब दो लाख आबादी परेशान
औरास (2 सितंबर):
केवी सबस्टेशन के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बुधवार को औरास के करीब दो लाख बिजली उपभोक्ताओं को गर्मी में घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. करीब चार बजे खोखापुर से औरास पावर हाउस आने वाली 33 केवी लाइन को फाल्ट बताकर बंद कर दिया गया.
गर्मी से रहे लोग परेशान
औरास के लाइनमैन ने खोखापुर तक लाइन की पेट्रोलिंग की, लेकिन कहीं फाल्ट नहीं मिला. इसके बावजूद करीब आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही. बाद में जेई के हस्तक्षेप के बाद दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. खोखापुर सबस्टेशन से आने वाली 33 केवी लाइन से औरास पावर हाउस के हाथीखेड़ा, जमाल नगर, परौरी और
औरास कस्बा समेत चार फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है. बुधवार भोर चार बजे अचानक आपूर्ति बंद होने के बाद पावर हाउस के लाइनमैन ने औरास से खोखापुर तक लाइन की पेट्रोलिंग की. कई घंटे तक जांच के बावजूद लाइन में कहीं कोई खराबी नहीं मिली. लाइनमैन से मिली जानकारी के बाद औरास पावर हाउस में तैनात जेई अंबिका प्रसाद यादव खुद खोखापुर 132 केवी सबस्टेशन पहुंचे. उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से बिना किसी फाल्ट के औरास की 33 केवी लाइन बंद किए जाने का कारण पूछा. आरोप है कि कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसको लेकर जेई और सबस्टेशन कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. स्थानीय बिजली उपभोक्ता रामजी अवस्थी, कमलाशंकर गुप्ता, अनुराग, रंजीत, रामशंकर और रामनरेश आदि ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने से औरास क्षेत्र में इसी तरह की समस्या बनी है. एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि 33 केवी लाइन को फाल्ट के कारण बंद किया गया था.

सम्पूर्ण समाधान तहसील ज्ञानपुर में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण*

सीडीओ ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं









