ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
अपराध2 मिनट पढ़ें

आरओ प्लांट चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार

आरओ प्लांट चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार
आरओ प्लांट चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी और दो बाल अपचारी गिरफ्तार — अपराध | City News 24

एटा। थाना मलावन क्षेत्र में करीब पांच दिन पूर्व बंद पड़े आरओ प्लांट से मोटर, पंखे और चिलर समेत कीमती सामान चोरी किए जाने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। मलावन पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए तीन आरोपियों के साथ दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को वादी ने थाना मलावन में तहरीर देकर बताया था कि उसका बंद पड़ा आरओ प्लांट देखने पर वहां से मोटर, पंखे और चिलर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना मलावन में मुकदमा अपराध संख्या 135/2026 धारा 305ए बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच और सुरागरसी करते हुए घटना का खुलासा किया। पुलिस ने प्रवीन पुत्र डोरीलाल निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन, उम्र करीब 24 वर्ष, विष्णु पुत्र महावीर निवासी लालडुण्डवारा थाना मलावन, उम्र करीब 19 वर्ष तथा अख्तर पुत्र मौहम्मद हफीज निवासी सराय मोहल्ला थाना सकीट, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने खाने-पीने के शौक को पूरा करने के लिए बंद पड़ी फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे। इसके बाद वहां से कॉपर के तार, मोटर, चिलर तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर उन्हें बेच देते थे। यह हुआ बरामद 04 मोटर कॉइल 04 पंखा कॉइल 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या RJ 60 PS 6552 चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 7,200 रुपये पुलिस के अनुसार, विवेचना और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(3)/317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में प्रकाश में आए राहुल पुत्र रहीसपाल निवासी लालडुण्डवारा तथा पूरन पुत्र मुकुट सिंह निवासी लालडुण्डवारा को वांछित किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी एवं अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, उपनिरीक्षक रामलाल सिंह, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, कांस्टेबल शारुख खान, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल परवेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें