ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
दुर्घटना2 मिनट पढ़ें

दरोगा पंकज की मौत से पुलिस महकमे में शोक, पैतृक गांव में दी गई अंतिम सलामी

दरोगा पंकज की मौत से पुलिस महकमे में शोक, पैतृक गांव में दी गई अंतिम सलामी
दरोगा पंकज की मौत से पुलिस महकमे में शोक, पैतृक गांव में दी गई अंतिम सलामी — दुर्घटना | City News 24

एटा/मथुरा। मथुरा में तैनात एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी उपनिरीक्षक पंकज कुमार की मौत से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। गुरुवार को मथुरा के गोकुल बैराज के पास यमुना नदी किनारे पंकज कुमार का शव वर्दी में मिला था। शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव भोजपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बताया गया कि पंकज कुमार गुरुवार को ड्यूटी से अपने आवास पर गए थे। कुछ देर बाद वह पुलिस वर्दी में घर से निकले और गोकुल बैराज के पास यमुना नदी किनारे पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली माथे के बीचों-बीच लगी और सिर के पार हो गई। उनका शव बैठने की स्थिति में मिला, जबकि पास में ही सर्विस पिस्टल पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल की जांच की। तलाशी के दौरान उनकी जेब से दो मोबाइल फोन मिले। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आने की जानकारी मिली है। जन्माष्टमी ड्यूटी के लिए ली थी सरकारी पिस्टल जानकारी के अनुसार पंकज कुमार ने जन्माष्टमी पर्व पर वीआईपी ड्यूटी लगने की संभावना के चलते सरकारी पिस्टल लेने के लिए अधिकारियों को आवेदन किया था। गुरुवार दोपहर उन्होंने पुलिस कार्यालय से सर्विस पिस्टल प्राप्त की थी। इसके बाद हुई घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार में पत्नी भी पुलिसकर्मी पंकज कुमार मथुरा के दामोदरपुरा स्थित दाऊजीधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी दीप्ति भी पुलिस विभाग में सिपाही हैं और मथुरा सदर थाने में तैनात हैं। परिवार में तीन वर्षीय बेटी जीवा, मां और पिता राजवीर सिंह हैं। उनके पिता अमीन के पद से सेवानिवृत्त बताए गए हैं। पंकज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में उन्होंने प्लॉट लेकर मकान का निर्माण भी शुरू कराया था। गांव में पसरा मातम शुक्रवार सुबह पंकज कुमार का शव उनके पैतृक गांव भोजपुर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद करीब सुबह 10 बजे गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कराया गया। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस सम्मान के बाद पंकज कुमार का अंतिम संस्कार कराया गया।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें