आकाशीय बिजली गिरने से ऐसा हुआ बड़ा हादसा देखकर सभी के आंखों में आंसू और चेहरे उतर गए।

आकाशीय बिजली गिरने से मचा हड़कंप, मकान का छज्जा गिरा, कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके
नवाबगंज, बरेली। खबर जिला बरेली की तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम हरदुआ से है, जहां गुरुवार की शाम तेज गड़गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। बिजली गिरने से एक मकान का छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा, वहीं आसपास के कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वायरिंग जलकर खराब हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम हरदुआ निवासी रईसुद्दीन उर्फ पप्पू के मकान पर शाम करीब 4 बजे अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने का असर इतना तेज था कि मकान का छज्जा रैलिंग समेत भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय छज्जे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर हालात का जायजा लिया। बिजली गिरने के कारण आसपास के कई मकानों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए। ग्रामीण नूर हसन, निसार अहमद मुखिया और नफीस के घरों में लगे इनवर्टर, वायरिंग सहित अन्य सामान फुंक गया। इसके अलावा गांव में इमरान के जरी कारखाने में भी आकाशीय बिजली का असर देखने को मिला। कारखाने का इनवर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से सभी लोग भयभीत हो गए। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के बाद काफी देर तक लोग सहमे रहे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखना चाहिए।

सम्पूर्ण समाधान तहसील ज्ञानपुर में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण*

सीडीओ ने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं









