ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
5 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

सरकारी जमीन पर रातोंरात लगाई महारानी अवंतीबाई की प्रतिमाः पिछोर में बिना अनुमति प्रतिमा लगाने का आरोप, पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

सरकारी जमीन पर रातोंरात लगाई महारानी अवंतीबाई की प्रतिमाः पिछोर में बिना अनुमति प्रतिमा लगाने का आरोप, पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
सरकारी जमीन पर रातोंरात लगाई महारानी अवंतीबाई की प्रतिमाः पिछोर में बिना अनुमति प्रतिमा लगाने का आरोप, पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाएं रातोंरात स्थापित करने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला ग्राम पंचायत खुरई के भितरगुआं और कालीपहाड़ी के बीच किचार खांद मंदिर के पास का है। यहां शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की अश्वारोही प्रतिमा लगा दी।

सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने प्रतिमा को हरे रंग के पर्दे से ढका और फूल मालाओं से सजा देखा। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रतिमा किसने लगाई और इसकी अनुमति ली गई थी या नहीं, इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा सरकारी जमीन पर स्थापित की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसे रात के समय लगाया गया। महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूरी होती है। इसके बावजूद पिछोर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रतिमाएं लगाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

दीपक अहिरवार
दीपक अहिरवार
रिपोर्टर · City News 24
district shivpuri madhya pradesh pin code 473585
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें