लोकार्पण से पहले ही सवालों के घेरे में राम वन गमन पथ, करोड़ों की सड़क में दरारों से मचा हड़कंप

प्रयागराज। भगवान श्रीराम के वनगमन की स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक मार्ग को आधुनिक स्वरूप देने की बड़ी योजना पर अब निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। राम वन गमन पथ के निर्माणाधीन हिस्से में सड़क धंसने और दरारें आने की तस्वीरें सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जिस परियोजना को धार्मिक पर्यटन और क्षेत्र के विकास की बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है, उसके लोकार्पण से पहले ही सड़क की हालत ने जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल सिर्फ सड़क में आई दरारों का नहीं है—सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी आखिर कैसे हुई? बारिश को नुकसान की वजह बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उठ रहे सवालों के बीच तकनीकी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग भी तेज हो रही है।

मिलावट खोर ऐसे करते हैं मिठाइयों में मिलावट दिखने में भी एक नंबर खाने के बाद या तो 112 नंबर या 108 नंबर।

आबकारी विभाग की दबिश में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 200किलो लहन कि गया नष्ट









