ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
22 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध1 मिनट पढ़ें

जयपुर मुहाना थाना पुलिस ने खोली वाहन चोरी की वारदात

जयपुर मुहाना थाना पुलिस ने खोली वाहन चोरी की वारदात
जयपुर मुहाना थाना पुलिस ने खोली वाहन चोरी की वारदात — अपराध | City News 24

जयपुर दक्षिण में पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल RJ14LJ8844 बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को परिवादी रितेश गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को 1 सितंबर को सुबह 11:45 बजे रिक्को कांटा पुलिया के नीचे खड़ा किया था। करीब 15 मिनट बाद वापस आने पर बाइक गायब मिली।

मामले में मुहाना थाने में मुकदमा नंबर 826/26, धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

🔍 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

वारदात के बाद पुलिस टीम ने चोरी वाले स्थान और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा चालानशुदा एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर तकनीकी एवं पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध की पहचान की गई।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को अन्य वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

👤 गिरफ्तार आरोपी

नरेश मीणा, पुत्र रामसागर मीणा, उम्र 24 वर्ष, निवासी बाजोली, थाना घाड़, जिला टोंक। वर्तमान में सेक्टर-35, प्रताप नगर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।

🏍️ बरामदगी

स्प्लेंडर मोटरसाइकिल RJ14LJ8844

इस कार्रवाई में मुहाना थाना प्रभारी मुकेश कुमार खारड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। रामेश्वर कांस्टेबल की विशेष भूमिका रही।

City News 24 | खबर वही, जो सच के करीब हो।

G K Sharma
G K Sharma
क्राइम रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें