रसूलपुर बखिया सई नदी का पुल आवागमन के लिए बंद

रास्ता बंद कर दिया… लेकिन जनता के सवालों का जवाब कौन देगा?
मोहान विधानसभा के हसनगंज ब्लॉक के रसूलपुर बकिया में जलभराव के कारण अकबरपुर–रसूलपुर–शाहपुर तोंदा मार्ग बाधित होने का मुद्दा हमने कुछ दिन पहले मजबूती से उठाया था।
आज मौके पर पहुँचा तो समस्या का समाधान करने के बजाय प्रशासन ने रास्ता ही बंद कर दिया। ऊपर से पुलिया क्षतिग्रस्त होने की चेतावनी लगा दी गई—जबकि पूरे मार्ग पर कोई पुलिया ही नहीं है।
इस फैसले का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। लोगों को रोज़ करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
जनता को राहत चाहिए, बहाने नहीं।
प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि बताएं— रास्ते की मरम्मत कब होगी? रास्ता कब खुलेगा? और ग्रामीणों की इस परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
जनता की आवाज़ मजबूती से उठाई है, आगे भी उठाते रहेंगे।
शंकर लाल गौतम पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहान विधानसभा

काकोरी बाबा का दूसरा मेला

छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, क्षेत्रवासियों में खुशी—जल्द सम्मानित करेंगे अपने काम के नाम से जाने जाते हैं।









