ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
8 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच डीएम को ज्ञापन, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच डीएम को ज्ञापन, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच डीएम को ज्ञापन, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बहराइच। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने बहराइच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि 3 सितंबर 2026 को दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले को लेकर पत्रकार संगठनों ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया है।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच में यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का कथित दुर्व्यवहार या उत्पीड़न गंभीर विषय है। खासकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से महिला पत्रकारों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को खारिज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पत्रकारों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े कारणों के चलते थाने लाया गया था। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सरकार और प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों को बिना किसी भय या दबाव के अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने का सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।

Bheem Maurya
Bheem Maurya
संपादक (Editor in Chief) · City News 24
भीम मौर्य City News 24 के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं। बहराइच और उत्तर प्रदेश की ज़मीनी ख़बरों से लेकर देश-दुनिया तक — हक़ की आवाज़ उठाना ही उनका मिशन है।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें