पुल के ऊपर से बह रहा बहकुल नदी का पानी आवागमन बाधित

पुल के ऊपर से बह रहा बैगुल नदी का पानी , आवागमन बाधित बिथरी चैनपुर। क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुरावन के पास बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। पानी अधिक होने के कारण चारपहिया वाहनों समेत अन्य वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो रही है। जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने तथा आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। श्री बजरंग सेना ने उठाई आवाज श्री बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल, जिला मंत्री योगेंद्र पटेल, योमेंद्र सिंह और महिला सुरक्षा प्रमुख सुरेंद्र पटेल ने कहा कि पुल के ऊपर पानी बहने से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

महसी एसडीएम राजेश अग्रवाल से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में

खमरिया मे फर्राटा पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत परिजनों में मचा कोहराम, घर में पसरा मातम

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बहराइच डीएम को ज्ञापन, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
Bheem Maurya







