अपराध1 मिनट पढ़ें
शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का किया खुलासा

रायबरेली शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी आशीष निगम ने बताया कि आईटीआई ग्राउंड, गोरा बाजार से अशरफ उर्फ बग्गड़, दीपक और इकराम को चोरी के सामान के साथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से लॉकेट, कमरबंद, अंगूठियां, टॉप्स, बिछिया, पायल, नाक की कील और 6 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने शहर में बंद और सूने घरों की रेकी कर रात में ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार तीनों पर नेहरू नगर, आचार्य द्विवेदी नगर और तिलक नगर में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब बरामद
अपराध·1

जयपुर प्रतापनगर थाने में ACB की कार्रवाई, ASI सुखदेव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अपराध·0

बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अपराध·1







