अपराध1 मिनट पढ़ें
कलयुगी बेटों और पत्नी ने की पति की हत्या

रायबरेली के खीरों में थाना क्षेत्र के कान्हमऊ गांव में जमीन अपने नाम न करने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक के बेटों और पत्नी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जमीन नाम न लिखने को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटे और उनकी मां अपने ताऊ के साथ बाहर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संबंधित ख़बरें











