ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
9 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

भिंड श्री जी हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत:

भिंड श्री जी हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत:
भिंड श्री जी हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत: — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

श्री जी हॉस्पिटल की लापरवाही से महिला की मौत: इलाज की फाइल देने से इंकार, आक्रोशित समाजबंधुओं ने किया हंगामा; मौके पर पहुंचा पुलिस बल भिंड — शहर के 'श्री जी हॉस्पिटल' (डॉक्टर लाइन) में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों और समाजबंधुओं ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि महिला की मौत के बाद जब परिजनों ने डॉक्टर से ट्रीटमेंट की फाइल मेडिकल रिकॉर्ड,मांगी, तो डॉक्टर ने फाइल देने से साफ इनकार कर दिया, जिससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। क्या है पूरा मामला ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में श्री जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की बड़ी लापरवाही और गलत इलाज के कारण महिला की जान चली गई। घटना के बाद जब परिवार सदमे में था और उन्होंने अपनी मृतका के इलाज से जुड़े दस्तावेज (फाइल) मांगे, तो अस्पताल प्रशासन ने आनाकानी शुरू कर दी और दस्तावेज देने से मना कर दिया। ​परिजनों और समाजबंधुओं का फूटा गुस्सा, पुलिस मौके पर तैनात ​डॉक्टर द्वारा फाइल देने से इनकार किए जाने की खबर मिलते ही मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में समाजबंधु श्री जी हॉस्पिटल के बाहर एकत्रित हो गए। अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ​मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित परिजनों और समाजबंधुओं को समझाने की कोशिश की जा रही है। ​स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल ​परिजनों का कहना है कि डॉक्टर अपनी लापरवाही छिपाने के लिए मेडिकल रिकॉर्ड और फाइलें छुपा रहे हैं, ताकि सच्चाई बाहर न आ सके। इस घटना के बाद शहर के निजी अस्पतालों में चल रही मनमानी और लापरवाही पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। आक्रोशित परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि लापरवाह डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और मेडिकल फाइल नहीं सौंपी गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Vinod Kumar rajpoot
Vinod Kumar rajpoot
रिपोर्टर · City News 24
khooja kurthar lahar bhind mp 477449
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें