ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
10 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

हरदोई - शाहजहांपुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा: कंटेनर से कुचलकर हुई ई रिक्शा चालक की मौत

हरदोई - शाहजहांपुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा: कंटेनर से कुचलकर हुई ई रिक्शा चालक की मौत
हरदोई - शाहजहांपुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा: कंटेनर से कुचलकर हुई ई रिक्शा चालक की मौत — दुर्घटना | City News 24

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर कोर्रिया गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस घायल चालक को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने सुबह 7:36 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अटवा-असिगांव निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, अमर सिंह बुधवार सुबह करीब 6 बजे ई-रिक्शा लेकर शहर जा रहे थे। वह रोज शहर में सुबह से शाम तक ई-रिक्शा चलाने के बाद घर लौटते थे। इसी दौरान कोर्रिया गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय कंटेनर काफी तेज रफ्तार में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमर सिंह को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

अमर सिंह अपने पीछे पत्नी बबली सिंह, सात साल की बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Ajay Sharma
Ajay Sharma
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें