तिलमई खेड़ा और अकबरपुर में डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ राहत व्यवस्था

हरदोई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम तहसील के तिलमई खेड़ा और मालवा अखबरपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलस्तर और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए साथ ही फसल, मकान और अन्य नुकसान का तत्काल आकलन कर पात्र परिवारों को मुआवजा शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने तिलमई खेड़ा बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा टीम की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को फल, बिस्किट वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।

बदायूं : नबी नगला में सफाई व्यवस्था बदहाल, पांच साल से विकास कार्य नहीं होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

बदायूं:कादरचौक के भूड़ा भदरौल में रामलीला मेले का उद्घाटन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल रहा तैनात







