दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल
थाना गुरबक्शगंज क्षेत्र के देदौर मोड़ के पास हुआ हादसा

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
संबंधित ख़बरें









