एटा संदीप जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

एटा। भारतीय जनता पार्टी, जनपद एटा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संदीप जैन को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अथवा विभिन्न माध्यमों से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने कहा कि श्री संदीप जैन लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने को कार्यकर्ताओं ने गौरव का विषय बताया।बधाई देने पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संदीप जैन को मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके लिए, बल्कि जनपद एटा के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जैन नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए आयोग के माध्यम से जनहित एवं अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विषयों के समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशीष राजपूत सहित नीलम चौहान, मंजू वर्मा, अमृता राजपूत, अर्चना डोली सक्सेना, सुमित कुमार राम, जी. कुशवाह, आकाश गुप्ता, नितिन दिवाकर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने श्री संदीप जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके नए दायित्व के लिए मंगलकामना की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संदीप जैन के नेतृत्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ अब प्रदेश स्तर पर भी प्राप्त होगा। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से सरकार एवं संगठन की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई संपन्न

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली









