ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
10 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, किसानों को मुआवजे का भरोसा

गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, किसानों को मुआवजे का भरोसा
गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, किसानों को मुआवजे का भरोसा — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कादरचौक, बदायूं। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र-116 के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने गुरुवार, 10 सितंबर को गंगा किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम ननाखेड़ा, पचौरी नगला, ललसी नगला, गनियाई और पांडे नगला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा बाढ़ और जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि लगातार जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित है और खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस दौरान धर्मेंद्र शाक्य ने प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों को हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह किसानों और ग्रामीणों के साथ खड़े हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बसोमा मंडल अध्यक्ष गुलशन, जगत मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें