ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
12 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
दुर्घटना1 मिनट पढ़ें

पातालकोट की खाई में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

पातालकोट की खाई में बाइक समेत गिरा युवक, मौत
पातालकोट की खाई में बाइक समेत गिरा युवक, मौत — दुर्घटना | City News 24

रील बनाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, 25 वर्षीय सूर्यभान ने गंवाई जान; चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास की घटना

तामिया (छिंदवाड़ा)। तामिया के पातालकोट क्षेत्र में रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास पहाड़ी खाई के समीप बाइक पर रील बना रहा 25 वर्षीय युवक बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सूर्यभान पिता धादी खमरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिधौली के रूप में हुई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवाओं और बच्चों ने युवक को बाइक सहित खाई में गिरते देखा और तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों ने पातालकोट की गहरी खाई में उतरकर युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया।

शाम के समय डोली की मदद से शव को खाई से ऊपर लाया गया। मृतक का भाई भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकालने में सहयोग किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें