ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क, जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन राहुल गांधी का धरना और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: अमित शाह का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! देखिए क्या कहा उद्घाटन के 14 दिन बाद ही धंसी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क,
13 सितंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलमनोरंजनप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराध
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलमनोरंजनमनोरंजनप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराध
राजनीति2 मिनट पढ़ें

भव्य श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शिव भक्ति और सकारात्मक वातावरण समाज की ताकत -योगी आदित्यनाथ

भव्य श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शिव भक्ति और सकारात्मक वातावरण समाज की ताकत -योगी आदित्यनाथ — राजनीति | City News 24

रायबरेली में 13 सितम्बर 2026 को भव्य श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के अवसर पर चड़रई टोल प्लाजा, निकट बाबूगंज, ऊँचाहार में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने सम्मिलित होकर व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक परम पूज्य पं० प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने उद्बोधन में पवित्र व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक परम पूज्य पं० प्रदीप मिश्रा जी का हृदय से वंदन एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति की धारा को प्रवाहित करने वाले पं० प्रदीप मिश्रा जी की कथा का श्रवण करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी वेशभूषा एवं रहन-सहन अलग हो सकता है, लेकिन सभी श्रद्धालुओं के मन में भक्ति एवं शक्ति का भाव समान होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न आयोजनों में इस पावन कथा को सुनने, जानने और नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है और सकारात्मक वातावरण ही समाज की वास्तविक ताकत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन के लिए मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि दो संतों का महामिलन सनातन के गौरव का अविस्मरणीय क्षण है। श्री शिव महापुराण कथा के पावन मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य पं० प्रदीप मिश्रा जी का आत्मीय मिलन देखकर मन श्रद्धा और आनंद से अभिभूत हो उठा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी आशीर्वचन एवं परम पूज्य पं० प्रदीप मिश्रा जी के सानिध्य ने इस पावन अवसर को और भी दिव्य एवं स्मरणीय बना दिया है। एक ओर तप, सेवा और सनातन के प्रति समर्पण तथा दूसरी ओर शिवभक्ति एवं कथा की अविरल साधना, दोनों संत व्यक्तित्वों का यह मिलन उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण एवं सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री/ मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उ०प्र० राकेश सचान, राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, भारत सरकार बी०एल० वर्मा, विधायक सलोन अशोक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें