ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं एक युवती समेत कुल 9 लोग घायल

रायबरेली पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं और एक युवती समेत कुल नौ लोग घायल हो गए। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर मजरे डेलौली गांव का है। बताया गया कि मंगलवार शाम रामनरेश के दरवाजे से कार निकालने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया। सभी घायलों को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बदायूं के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
ब्रेकिंग न्यूज़·3

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मीट पकाया; मृतक के बेटे ने देखा तो भागने लगे, 3 गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़·2

*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया भोजन*
ब्रेकिंग न्यूज़·1







